Wed. Feb 4th, 2026

 

अलीगढ़ में मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला दवा मिलाकर उसे बेहोश किया। फिर रेप करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

लड़की को ब्लैकमेल करके उसे इस्लाम धर्म कबूल कराया। इसके बाद उसका नाम बदलकर आलिया रख दिया। उससे नमाज पढ़वाई गई, कलमा याद कराया गया और रोजे भी रखवाए गए। आरोपी करीब 3 साल तक उसका शोषण करता रहा। गुरुवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

रोरावर थाना क्षेत्र के तालपुर खुर्द निवासी पीड़िता ने बताया- पति से तलाक के बाद 7 साल के बेटे की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। परिवार से कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। इस दौरान जून-जुलाई 2023 में उसकी सहेली हिना ने उसे मीट फैक्ट्री में काम दिलाने की बात कही।

शुरुआत में उसने मीट फैक्ट्री में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद वह दूसरी जगहों पर नौकरी की तलाश करती रही, लेकिन कहीं भी काम नहीं मिला। मजबूरी के चलते आखिरकार उसने हिना की बात मान ली। इसके बाद हिना उसे काम दिलाने के बहाने अलका पार्क स्थित एक मीट फैक्ट्री में ले गई।

वहां उसकी मुलाकात फिरोज से कराई, जिसने अपना नाम रमेश बताया। उस व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताते हुए कहा कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा।

महिला ने बताया कि आरोपी युवक उस पर गलत नजर रखता था। इस पूरे मामले में उसकी महिला दोस्त हिना भी उसका सहयोग कर रही थी। हिना ने कई बार पैसों का लालच देकर उसे आरोपी की बात मानने के लिए मजबूर किया।

हीना कहती थी कि अगर वह बात मान लेगी तो उसे कभी पैसों की कमी नहीं रहेगी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने मदद करने के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *