Fri. Feb 13th, 2026

गंगा नगरी रामघाट से बम बम भोले नाथ के जयकारों के साथ कावड़िया जल भरकर ले जाना हुए शुरू
👍गंगा घाट पर कावड़ियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:थानाध्यक्ष संदीप सिंह
👍रामघाट/बुलंदशहर/ महाशिवरात्रि पर्व पर रामघाट गंगा घाट से शिव भक्त अपनी कांवड़ को सजा-धजा कर जल भरकर बम बम भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य स्थान को जाना शुरू हो गया है यह सिलसिला15 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाट से लेकर अलीगढ़ बुलंदशहर की सीमा तक पुलिस फोर्स लगाया गया है प्रशासन ने गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला पंचायत मेला प्रभारी राजकुमार ने बताया है कि जिला पंचायत की तरफ से गंगा घाट पर मेला मजिस्ट्रेट खोया पाया रेडियो अलाउंस कोतवाली स्वास्थ्य जिला पंचायत नागरिक सुरक्षा कैंप तथा 15 सीसीटीवी कैमरे बैरिकेडिंग 26 गोताखोर 15 नाविक लगाए गए हैं तथा गंगा घाट से लेकर गंगागढ़ की पुलिया तक लाइट सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं हजारा नहर पर मेला कंट्रोल रूम व निःशुल्क वाहन पार्किंग सीसीटीवी कैमरे सहित बनाई गई है जिला पंचायत से अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में जेई तथा ठेकेदार इंद्रपाल सिंह यादव की देखरेख जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाना प्रभारी संदीप सिंह मय पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर शिव भक्तों की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *