Fri. Feb 13th, 2026

पंच दिवसीय एक्सपोजर विजिट सम्पन्न।छात्राओं ने जाना आयुर्वेद औषधीय ज्ञान हर्बल गार्डन,वन्य जीव,संरक्षण ,तकनीकी शिक्षा,टीम वर्क,व सहयोग की भावना,।डिबाई क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पला कसेर का पांच दिवसीय उत्तराखंड का एक्सपोजर विजिट सकुशल सम्पन्न हुआ।जिलाविद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने 40छात्राओं के एक्सपोजर विजिट सकुशल सम्पन्न होने पर टीम के सभी शिक्षिकाओं व शिक्षकों को बधाई तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक्सपोजर विजिट से छात्राओं में सहयोग,व टीम वर्क की भावना के साथ आत्मविश्वास, आत्मानुशासन का विकास होगा,तथा प्रकृति ,वन्य तथा तकनीकी शिक्षा के बारे जागृति होगी,यह भ्रमण छात्राओं के उन्नयन में सहायक होगा।प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया,कि पांच दिनों में छात्राओं ने आई आई टी रूड़की के शोध विभाग वहां अनुशासन,प्रकृति के संरक्षण,सौर घड़ी,से समय को जाना,वन्यजीव संस्थान देहरादून में पौधों के ऊपर शोध तथा पेड़ों के बीजों की जानकारी के साथ ही प्रकृति का संरक्षण किस प्रकार से करें यह जीवन रक्षक है को जाना तथा पतंजलि योग पीठ में प्राकृतिक चिकित्सा औषधीय पौधे,हर्बल गार्डन,को समझा,तथा यह जाना की प्रकृति द्वारा प्रदत्त जो हम देख रहे हैं वह बहुत महत्व पूर्ण हैं,में सभी हमारे जीवन के रक्षक हैं।यह विजिट विद्यार्थियों में लीडर शिप,परस्पर मिलकर कार्य करना,अपनी शिक्षा को उच्च स्तर की ओर ले जाने में सहायक होगा।जिला समन्वयक सचिनवौद्ध ने एक्सपोजर विजिट के सकुशल सम्पन्न होने पर यात्रा प्रभारी माया यादव सह यात्रा प्रभारी शालिनी तथा सहयोगी शिक्षक दिनेश चंद व प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व की सराहना की।छात्राओं की बस को विद्यालय पहुंचने पर अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया तथा छात्राऐं अपने माता पिता से गले मिल खुश हुई,विजिट में नेतृत्व में आगे रहने वाली छात्रा अलीना,दीप्ती, काजल,का सहयोग सराहनीय रहा,इस मौके पर एस एम डीसी के सदस्य जमील अख्तर, अफजाल हुसैन,पुरूषोत्तम शर्मा ,रामप्रकाश,सतवीर,मुकेशसिंह,आदि अभिभावक मौजूद रहे,साथ ही अभिभावकों ने ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के बौद्धिक विकास में शिक्षा विभाग व सरकार की सराहना की तथा कहा कि यह टूर गांव की छात्राओं के ज्ञान वृद्धि सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *