कर्णवास में ज्योतिराव फुले जयंती मनाई गई
विधानसभा डिबाई क्षेत्र के गांव कर्णवास में महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले जी की जयंती बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

कुमारी वंदना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं की शिक्षा के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए फुले जी का योगदान अमूल्य है और हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इसके साथ ही ब्रज माला जी ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिबा फुले जी का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे ज्योतिबा फुले जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा कार्यक्रम सौरभ कुमार युवा मंगल दल अध्यक्ष दिनेश गौतम अशोक गौतम सीमा देवी पूजा कुमारी बृजबालाला विनोद गौतम भरत गौतम आर्यन कुमार पंकज बघेल मौजूद रहे
