Mon. Apr 27th, 2026

डिबाई क्षेत्र में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ जनसमर्थन जुटाया। प्रमुख नारों में “गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो”, “गौ हत्या बंद करो – केंद्रीय कानून लागू करो” और “गौ माता राष्ट्र की शान है, भारत की पहचान है” शामिल रहे। साथ ही “एक ही नारा, एक ही काम – गो नंदी को मिले सम्मान” का संदेश भी जोर-शोर से दिया गया।

इस अभियान के तहत 11 हजार हस्ताक्षरों से युक्त एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र भी संलग्न था। ज्ञापन में देशभर में गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

कार्यक्रम में ग्रीश बजरंगी, सचिन बजरंगी, गियानेश वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, रवि, भूप्रकाश बजाज, योगेश वर्मा, जीतू बजरंगी, हरेंद्र कुमार, राहुल बजरंगी, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रेखा लोधी, ममता, सुशील, खजान, गुलशन, दुष्यंत कुमार और छत्रपाल सिंह लोधी सहित टीम बजरंगी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा विषय है और इसके लिए जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जा  रहे  है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *