Sun. Jun 21st, 2026

नदी किनारे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

अतरौली (अलीगढ़): तहसील क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में पिछले तीन दिनों से लापता एक युवक का शव शुक्रवार सुबह काली नदी में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, ग्राम आलमपुर निवासी नितिन कुमार (32 वर्ष), पुत्र जंगली सिंह, बीती 29 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे जब ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने जा रहे थे, तभी उन्होंने काली नदी के किनारे पानी में एक शव उतराता देखा।ग्रामीणों के शोर मचाने पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद युवक की पहचान लापता नितिन के रूप में हुई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बंधाया ढांढसघटना की सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 5 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूप सिंह पहलवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।