समर कैंप में छात्राओं ने जानी भाषा संबंधी जानकारी अन्य भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त किया।
डिबाई क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में विभागीय आदेशों के अनुपालन में समर कैंप का शुभारंभ हुआ जिसमें छात्राओं ने प्रथम दिन में भाषा संबंधी जानकारी प्राप्त की जैसे हिंदी वर्णमाला अंग्रेजी वर्णमाला तथा गुजराती में किस प्रकार से स्वर व्यंजनों को लिखते हैं उसकी जानकारी प्रदान की प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि यह कैंप छात्राओं की वर्तनी संबंधी त्रुटियों को दूर करने में सार्थक होगा । भाषा के अलावा भी गिनती पहाड़े, संख्याओं के बारे में बताया।यह कैंप छात्राओं के विकास में लाभकारी सिद्ध होगा आज प्रथम दिवस के अवसर पर स्मार्ट क्लास अटल टिंकरिंग और गणित लैब में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से छात्राओं को भाषा संबंधी ज्ञान प्रदान कराया गया जिसमें प्रवक्ता लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद्र, प्रमोद कुमार ,सिंह वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, काजल राघव, इकरा तस्दीक व सुरेन्द्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं कोभाषा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। यह कैंप 20 में तक चलेगा
