Sun. Jun 21st, 2026

बरेली से अलीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेन से कट गए व्यक्ति के दोनों पैर |

अचानक से ट्रेन से गिर गया था नीचे,आगरा का है निवासी |

देश में इस समय दिवाली का महापर्व बीता ही है और दूसरे पर्व यानी छठ पूजा की तैयारियां बिहार से लेकर दिल्ली में जोरदार तरीके से चल रही हैं,तो वहीं दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आए लोग अब वापस अपनी कार्यशाला की ओर रवाना हो रहे हैं,जिस कारण बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने मिलती है,लेकिन कहीं न कहीं घटनाएं हो ही जाती है,कभी बस की भीषण दुर्घटना तो कहीं रेल का हादसा इस प्रकार की ही खबर है उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर के राजघाट रेलवे स्टेशन की जहां एक व्यक्ति के दोनों पैर रेल के नीचे आने से कट गए,जहां नरौरा क्षेत्र के राजघाट रेलवे स्टेशन पर बरेली की ओर जाने वाली रेल जो कि प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी,वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म नंबर एक पर बरेली से अलीगढ़ की ओर आने वाली ट्रेन आ रही थी,उसी समय एक व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी दोनों टांगें कट गई,इस घटना को देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की वह व्यक्ति आगरा रामनगर का रहने वाला है,जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है,उसका नाम देव कुमार पुत्र लटूरी कुमार है,व्यक्ति की जेब में एक मोबाइल मिला,लेकिन उस मोबाइल में सिम नहीं थी,अभी की स्थिति में जीआरपी पुलिस ने व्यक्ति को डिबाई अस्पताल में इलाज के घायल अवस्था में भेज दिया है|

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।