Sun. Jun 21st, 2026

लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउन्डेशन के मुख्य संरक्षक श्री अमरपाल सिंह लोधी (ज्वाइंट कमिश्नर,भारत सरकार ) द्वारा प्रतियोगी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण टिप्स दी गई जो सभी छात्रों के लिए रामबाण साबित होगी । हम इतने मासूम हैं कि सोचते हैं कि पढ़ा तो था , याद क्यों नहीं आ रहा है ? याद रखिए आप जो कुछ भी पढेंगे भूल जाएंगे अगर आप बार – बार नहीं पढ़ेंगे। हम कभी अपने मां – बाप की शक्ल नहीं भूलते , क्योंकि उन्हें बार – बार देखते हैं। हजारों लोगों की शक्ल हमने देखी होगी लेकिन याद वही है जो बार – बार देखी है । हकीकत में किसी विद्यार्थी के पढ़ने का तरीका भी ऐसा ही होना चाहिए । मैं हमेशा मनन करने पर बल देता हूँ। Memorisation यानी मनन किसी भी स्टूडेंट का सबसे जबरदस्त हथियार है। Memorisation टेक्नीक का मैं सबसे बड़ा समर्थक हूँ। इस तकनीक या अभ्यास में वो क्षमता है जो किसी बिल्कुल सामान्य विद्यार्थी को विश्व – स्तरीय विद्वान बना सकती है । Memorisation से आप भूलना भूल जाते हैं।किसी भी कंटेंट को बार – बार Revise करने की यह ninja technique है, जिसके लगातार अभ्यास से आप खुद पर ही आश्चर्य करने लगते हैं , इसके लिए आपको टेबल , कुर्सी या किताब की जरूरत नहीं है होती , आप किसी भी वक्त Memorisation कर सकते हैं । चलते , फिरते,नहाते , यहां तक कि खाना खाते वक्त भी आप memorisation कर सकते हैं । एक बार आप अगर लगातार 2 महीने तक ये काम करेंगे तो आप देखेंगे कि आप एक ऐसी स्टेज पर पहुंच चुके हैं , जहां हर वक्त आपको सब कुछ याद रहने लगा है । आप किसी भी वक्त एग्जाम देने को तैयार हैं , किसी भी टेस्ट के लिए आपको अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ रही है । हर समय आपके दिमाग में वो सब कुछ है जो अफसर बनने के लिए जरूरी है । परीक्षार्थी जीवन में सर्वोच्च शिखर हासिल करने का एकमात्र रास्ता है, मनन ।

By Shivam Lodhi Rajput

Shivam Rajput

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।