Mon. Jul 13th, 2026

Author: Deepak Bhardwaj

आर्थिक तंगी और भुखमरी से हुई मौत का जिम्मेदार कौन? 👍अमन पठान, एटा का क्रांतिकारी पत्रकार टूटी फूटी झोपड़ी की कच्ची दीवार, बिखरा हुआ सामान और बिस्तर पर पड़ी सिलवटें चीख चीखकर परिवार के मुफलिस गरीब होने की गवाही दे रही हैं। बिना दरवाजे वाले घर की चौखट पर रखा राशन एक गरीब की मौत पर मिला उपहार है। एटा जिले की नगर पंचायत मिरहची के जिन्हैरा में बीते बुधवार की रात लालाराम के 26 वर्षीय बेटे राधाकृष्ण ने आर्थिक तंगी और भुखमरी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राधाकृष्ण की मौत से पता चलता है मर गया पूरा सरकारी सिस्टम? फाइलों दफन हो चुकी हैं गरीबों के लिए चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाएं? कहां हैं सरकारी संवेदनाएं? आखिर कहां हैं वो इलाके के रहनुमा? आइए और देखिए अमृतकाल में क्यों हुई है एक गरीब की भुखमरी से मौत? अफसोस तो इसका है कि मृतक के पिता को पिछले आठ महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिली थी। तमाम कोशिशों के बावजूद मृतक का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ सका था। मृतक लकवा ग्रस्त होने के कारण मजदूरी भी नहीं कर सकता था। परिवार का भरण पोषण सरकारी राशन और इलाके के वाशिंदों के रहमो-करम हो रहा है। मृतक के पिता लालाराम स्थानीय लोगों भीख मांगकर लाते थे तब में चूल्हा जलता था। लालाराम पिछले कुछ समय से बीमार हैं और चलने फिरने से मोहताज हो गए हैं। जिस कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था और कई दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था। बस इसी से परेशान होकर राधाकृष्ण ने आत्महत्या कर ली और सरकारी दावों पर सवालिया निशान लगा दिया कि आजादी के 79 साल बाद भी गरीब भुखमरी और आर्थिक तंगी से परेशान हैं।

आर्थिक तंगी और भुखमरी से हुई मौत का जिम्मेदार कौन? 👍अमन पठान, एटा का क्रांतिकारी पत्रकार टूटी फूटी झोपड़ी की…

वरिष्ठ हिंदूवादी नेता, धर्म-ध्वजा वाहक, डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के आज हरिगढ़ आगमन पर तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मनोज सिंह जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया रजनी ठुकराल जी का अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित होकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। हिंदू समाज की एकता, संगठन और राष्ट्रधर्म के लिए यह मिलन प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक रहा। 🙏🏻🚩 जय श्री राम | जय हिंदू राष्ट्र 🚩💐 जय माँ भारती 🙏🏻🚩 Pravin Togadia fan club डॉ प्रवीणभाई तोगड़िया H HinduPravin Togadia

वरिष्ठ हिंदूवादी नेता, धर्म-ध्वजा वाहक, डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय डॉ.…

जुनावई क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी के डुबोई खुर्द को जाने वाले चकरोट पर मिले अज्ञात शव जिसके हाथ पर “सनी लव नेहा, लिखा था पुलिस ने खोला राज पत्नी ही निकली जान की दुश्मन,पत्नी और उसके प्रेमी ने नेहा के भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट माचिस न मिलने के कारण जला नहीं पाए फिर दिखाना चाहते थे रोड एक्सीडेंट लेकिन पुलिस की खोज बीन के बाद हत्यारे गिरफ्तार हुए ।

जुनावई क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी के डुबोई खुर्द को जाने वाले चकरोट पर मिले अज्ञात शव जिसके हाथ पर…

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली मैं डिलीवरी के नाम पर पैसे लेने का गोरख धंधा अभी भी चालू है जिसमें डिलीवरी वालों से₹1100और₹2100 रुपए बीवी मांगे जा रहे हैं जिसका खुलासा 2:30 मिनट पर होगा जो भी समाजसेवी इसको बंद करना चाहते हैं वह स्वास्थ्य केंद्र अतरौली पर 2:30 पर अवश्य पहुंचे

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली मैं डिलीवरी के नाम पर पैसे लेने का गोरख धंधा अभी भी चालू है जिसमें डिलीवरी…

👍किसानों के भुगतान को लेकर बनी स्थिति का समाधान, गगन लोधी की पहल से प्रीमियर डेयरी ने किया अंतिम भुगतान अतरौली एमसीओ अतरौली पर प्रीमियर डेयरी से जुड़े किसानों के भुगतान को लेकर उत्पन्न स्थिति पर समाजवादी पार्टी के नेता गगन लोधी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने किसानों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक कर सकारात्मक एवं समाधानपरक बातचीत की। इस संवाद और पहल के परिणामस्वरूप प्रीमियर डेयरी प्रबंधन द्वारा समस्त किसानों का पूर्ण एवं अंतिम भुगतान कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों में संतोष और खुशी का माहौल है। किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि गगन लोधी के हस्तक्षेप और प्रयास के बिना यह समाधान संभव नहीं था। प्रीमियर डेयरी प्रबंधन ने बताया कि एमसीसी अतरौली पर विगत वर्षों से किसानों को निरंतर, पारदर्शी एवं उचित दर पर समयबद्ध भुगतान किया जाता रहा है। हालांकि डेयरी सचिव द्वारा आवश्यक किसान विवरण (डेटा) उपलब्ध न कराए जाने एवं दूध की मात्रा में कमी को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि अब “ऑन रूट” प्रणाली के तहत सीधे किसानों से दूध की खरीद की जाएगी। इस निर्णय को किसानों के हित में बताते हुए किसानों ने कहा कि प्रीमियर डेयरी समय रहते भुगतान कर अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है और वे आगे भी इसी डेयरी से जुड़े रहना चाहते हैं। किसानों ने समाजवादी पार्टी के नेता गगन लोधी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी आवाज को मजबूती से उठाकर समाधान तक पहुंचाया। इस अवसर पर MPD के GM, AGM, एमसीसी ओनर श्री तरुण कुमार वाष्र्णेय, एरिया मैनेजर श्री उमेश यादव, सेंटर इंचार्ज श्री मोहन, केमिस्ट सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने कंपनी के निर्णय की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में बताया।

👍किसानों के भुगतान को लेकर बनी स्थिति का समाधान, गगन लोधी की पहल से प्रीमियर डेयरी ने किया अंतिम भुगतान…