Sat. Jun 20th, 2026

बुलंदशहर के डिबाई में परिजनों ने लगाया बच्चे को अगवाह करने का आरोप,दी गई तहरीर

बुलंदशहर के डिबाई से एक खबर सामने आ रही है जिसमें  पीड़ित परिजनों ने बच्चे को अगवाह करने का आरोप लगाया है,और प्राथमिकी तौर पर डिबाई थाने में शिकायत दर्ज की है,जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया है कि आज दिनांक 25/09/25 को समय करीबन शाम  16:20 बजे जब मेरा बच्चा पुत्र डब्बू निवासी ग्राम कादरीबाग दीपक बुक स्टोर के सामने सड़क पर खेल रहा था,तब एक कार आई जिसका नंबर Up 38AE 7144 था,जिसमें सवार होकर कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर बच्चे को अगवा कर लिया,जब हमको पता चला तो हम उसके अस्पताल पर पहुंचे तो बच्चे को छोड़ कर भाग गया,महोदय जी हमारे घर पर डर का माहौल है,विपक्षी द्वारा कार्यवाही को करने पर धमकाया जा रहा है,प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें.

अभी कुछ ही दिन पूर्व डिबाई पुलिस ने एक अगवाह किया हुए बच्चे को  मात्र 2 घंटे में परिजनों को सुपुर्द किया था,जिसकी भूरी भरी प्रशंसा खुद बुलंदशहर पुलिस के कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने की थी.

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।