Sun. Jun 21st, 2026

 

बुलंदशहर : डिबाई विधानसभा में 16 नवंबर को राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि राजवीर सिंह राजू भैया थे,राजू भैया जैसे ही वहां पहुंचे समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और ढोल नगाड़ों के साथ राजू भैया ने एकता यात्रा को विधायक सीपी सिंह के साथ और जिला अध्यक्ष भाजपा के साथ एकता यात्रा को हरि झंडी दिखाई,साथ में सांसद डॉ भोला सिंह भी एकता यात्रा में शामिल हुए लेकिन एकता यात्रा में शामिल होने आए मुख्य अतिथि राजू भैया के साथ में मौजूद सुरक्षाकर्मी अनिल राजपूत को हार्ट अटैक आ गया जहां थोड़ी देर के लिए माहौल बदल गया जैसे ही राजू भैया को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मी की सुध ली और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा और प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षाकर्मी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया,जिसके बाद कुछ दूरी पैदल चलकर राजू भैया सिद्ध अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए और सीधे वरुण हॉस्पिटल पहुंचे,और वरुण हॉस्पिटल के संचालक के साथ सुरक्षा कर्मी अनिल का हाल चाल जाना जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो गई तब तक वह वरुण हॉस्पिटल में डटे रहे,ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार अब अनिल राजपूत खतरे से बाहर हैं और उनका हृदय संबंधी इलाज वरुण हॉस्पिटल में चल रहा है,राजू भैया ने डॉक्टर्स से बातचीत कर उचित इलाज करने की बात कही हैं.

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।