Sun. Jun 21st, 2026

लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का गठन हुआ है , हमारी वार्ता “लक्ष्य” के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश बाबू लोधी एवं प्रदेश महामंत्री डॉo देवेंद्र सिंह से हुई उन्होंने बताया कि इसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश होगा एवं प्रकोष्ठ पर्यावरण, जल जीवन एवं जीव पर कार्य करेगा। इसके प्रदेश प्रभारी श्री हरेंद्र सिंह , प्रदेश महासचिव श्री जय सिंह राजपूत एवं प्रदेश वित्त सचिव श्री गिर्राज लोधी को नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण जैसे मुद्दों को नकारा जा रहा है लेकिन इस मुद्दे पर बात करना महत्वपूर्ण हो गया है इसलिए इस प्रकोष्ठ द्वारा उत्तर प्रदेश में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर कार्य किया जाएगा एवं विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

By Shivam Lodhi Rajput

Shivam Rajput

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।