Sun. Jun 21st, 2026

लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन दिनाँक 26 -27 अक्टूबर को आयोजित होगा, यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा एवं इस वर्ष कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश राज्य कर रहा है, कार्यक्रम में देश भर से सभी लक्ष्य स्वयं सेवक, लक्ष्य पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग सहभागिता करेंगे। लक्ष्य के मुख्य संरक्षक श्री अमरपाल सिंह लोधी ( जॉइंट कमिश्नर, भारत सरकार ), राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जवाहर लाल वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री पूरन सिंह पटेल, राष्ट्रीय प्रचारक श्री सी एल पथरिया जी सहित लक्ष्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रांतीय कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, जनपद कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी सम्मिलित होंगी। हमारे संवादाता द्वारा लक्ष्य के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश बाबू लोधी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. देवेंद्र राजपूत, लक्ष्य मथुरा के जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश वर्मा (रि. ARTO ), लक्ष्य मथुरा महामंत्री श्री कैलाश चंद्र लोधी से वार्ता की गई उन्होंने बताया की कार्यक्रम का आयोजन मनोज गार्डेन, सौंख रोड़ मथुरा में होगा, सभी स्वयं सेवकों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन का भी प्रबंध किया गया है, रात्रि में कवि सम्मलेन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

By Shivam Lodhi Rajput

Shivam Rajput

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।