Sun. Jun 21st, 2026

 

सांसद की बहन के साथ मारपीट

सोशल मीडया भी कितना अजीब है की जब इस पर वीडियो वायरल होती है तो उसका लाभ भी होता है और हानि भी ऐसी ही खबर है फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत से जुडी हुयी,एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक बूढ़ा व्यक्ति एक महिला को डंडे से पीट रहा है और महिला भी जोर से चिल्ला आकर बोल रही है की मार और मार जोश में बूढ़ा व्यक्ति तेज़ी से 4 से 5 डंडे और मारने लगा यह साफ़ वीडियो में नज़र आ रहा है,जिस महिला की पिटाई की आगयी वह भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन है,वीडियो वायरल होने के बाद संसद ने यूपी पुलिस महानिदेशक से बात की और सहावर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

आइये जानते है आखिर क्यों हुयी मारपीट और कौन था मारपीट करने वाला शख्स ?

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद सांसद की बहन ने ससुर और दो देवरो पर मारपीट का आरोप लगाया है,वहीँ बहन के साथ मारपीट को लेकर अब भाई मुकेश राजपूत ने भी उसके ससुर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बहन रीना राजपूत के साथ मारपीट को लेकर फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपुत ने बताया है की उनके ससुर द्वारा चुनाव में टिकट दिलाने की मांग की गयी थी लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हो पायी उसी के बाद विवाद शुरू हो गया सांसद ने डीजीपी से बात करके मुकदमा दर्ज करवा दिया है भाजपा सांसद की बहन रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है की वह अपने बाथरूम में नहा रही थी तभी सके देवर गिरीश और ससुर लक्छ्मण सिंह ने बाथरूम की रोशन दान से मेरा नहाते हुए वीडियो बना लिया पीड़िता ने बताया की जब इसने उसका विरोध किया तो लाइसेंसी राइफल से उसके साथ जमकर मारपीट की और देवर ने उसका साथ दिया पीड़िता रीना ने सहावर थाने में ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।