Sun. Jun 21st, 2026

पति आवारा है,कंडोम ही सहारा है 

 

बिहार : भारत में  कुछ शब्द ऐसे हैं जिन्हें बोले जाने पर कहीं भी कभी बबाल हो सकता है,यहां तक कि अपनी यौन सुरक्षा के लिए भी व्यक्ति वो बात नहीं कर पाता जिसे सामान्यतः कर लेनी चाहिए,यौन समस्याएं व्यक्ति में उत्पन्न भयंकर बीमारियां को निरूपित करती हैं,आज के युग में या प्राचीन भारत की संस्कृति में काम को अलग रूप से दिखाया गया है,जिसके देवता भी कामदेव को को माना गया है ,बहरहाल ये कुछ अलग तथ्य हैं लेकिन यहां कहने का अर्थ है कि सेक्स और सेक्स से जुड़े शब्दों को बोलने में नहीं  हिचकिचाएं हो सकता है कि आप जिस से हिचकिचा रहे हों वो आपके लिए बड़ी मुसीबत बना जाए ये बात आज इसलिए सामने आई है कि बिहार के समस्तीपुर में विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें अगर पति आवारा है तो कंडोम ही सहारा है के नारे जोरदार तरीके से नर्सिंग की छात्राओं ने लगाए,

विश्व एड्स दिवस पर बिहार में चलाया गया अभियान 

बिहार के समस्तीपुर में विश्व एड्स दिवस के मौके पर सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया गया। जिसमें HIV टेस्ट कराने की सलाह,एड्स जानलेवा नहीं होता,समय पर जानकारी मिलने पर इससे बचा जा सकता है जैसी चीजों की लिखावट वाली तख्तियां पकड़कर छात्राओं एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई ,इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में शिक्षकों,छात्रों,नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,

बोल्ड नारे जोरदार संदेश के साथ गूंजा समस्तीपुर 

समस्तीपुर में आयोजित इस रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र वो नारे थे जिनसे समाज पर सीधा प्रहार हो रहा था जिसमें सभी मुख्य नारा था “अगर पति आवारा हो तो कंडोम ही सहारा हो ” इसमें आवारा पति को इसलिए बोला गया है कि कहीं वह अनेकों यौन संबंध तो नहीं बना रहा अगर ऐसा है तो आप उससे बचने के लिए कंडोम का प्रयोग करें.एक और नारा जिसने अपनी ओर लोगों का ध्यान केंद्रित किया उसमें परदेस नहीं जाना बलम जी,एड्स न लाना बलम जी नारा प्रवासी श्रमिकों को जागरूक करता है. छात्राओं की इस पहल से बिहार में एक नई बहस छिड़ चुकी है,और देखना होगा कि अब लोगों में कंडोम,सेक्स, यौन सुरक्षा के प्रति कितनी जागरूकता आती है.

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।