Sun. Jun 21st, 2026

अटल कम्यूनिटी डे में जाना नवाचार। जिज्ञासा ही भविष्यकी तकनीक की नींव है -इंजीनियर डी आर यादव बड़े सपने देखने वाले भी बड़े बदलाव लाते हैं-रविन्द्र राही। पीएम श्री राजकीय बालिका। इंटर कालेज पला कसेर में अटल कम्यूनिटी डे के अन्तर्गत कार्यशाला आयोजित की गयी,जिलाविद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में डा बीआर अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित किया गया इस के द्वारा इस पास के विद्यालय जहां अटल लैव नहीं हैउनके विद्यार्थियों में नई शिक्षा नीति 2020के तहत नवाचार के प्रति जानकारी प्राप्त होगी‌,जो उद्यमिता को उन्मुख करेगी‌।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एन ए पी एस के रिटायर इंजीनियर डीआर यादव ने कहा कि जिज्ञासा ही भविष्य की तकनीक की नींव है,प्रमोद कुमार ने अटल लैव समस्याओं को पहचानकर समाधान खोजने की सोच देती है।नोडल माध्यमिक तहसील डि बाई रविन्द राही ने कहा कि बड़े सपने देखने वाले भी बड़े बदलाव लाते हैं।प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से आये प्रधानाचार्य शिक्षिका ,शिक्षक छात्र छातृराओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया इसके बाद अटल लैव में बने माडलों के माध्यम से नवाचार को समझाया फिर टी ब्रेक के बाद काशाला आयोजित हुई जिसमें लक्ष्मीकांत,दिनेश चंद ने थ्रीडी प्रिंटर,के बारे में तथा हरेंन्द्र सिंह ने नवाचार को समझाया।कार्य क्रम में राजकीय कन्या इंटर कालेज बिलोनारूप,राजकीय कन्या इंटर कालेज जयरामपुर,राजकीय हाईस्कूल सतोहा,राजकीय हाईस्कूल घोसीपुरा,इर्रिगेशन इंटर कालेज नरौरा,चेतराम हरियाणा इंटर कालेज डि बाई के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में एस एम डी सी सदस्यमौ जमील अख्तर के अलावा प्रधानाचार्य पवन यादव,शिक्षिका पारूल, पूजा,मनीषा प्रभाकर सहित अजय यादव अवधेश कुमार,पीयूष कुमार श्वेत मणि शर्मा ,विवेक गुप्ता रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ,अखलेश कुमार ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।