Sun. Jun 21st, 2026

आपदा से बचाव के तरीके सिखाए: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

 

डिबाई स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को आपदा प्रबंधन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गाजियाबाद की एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के नरोरा शिविर कार्यालय द्वारा छात्राओं को आपदाओं से निपटने के तरीके सिखाए गए।

 

टीम का नेतृत्व कर रहीं इंस्पेक्टर पूजा वर्मा ने छात्राओं से पहले सिखाए गए डेमो की जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं ने भी पूर्व में सीखे हुए प्रदर्शन प्रस्तुत किए। टीम ने बाढ़ में डूबने पर कृत्रिम सांस देने, सर्प दंश से बचाव, बाढ़ और भूकंप से जीवन सुरक्षित रखने तथा आग बुझाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने इन तरीकों को बड़े उत्साह के साथ सीखा।

 

एनडीआरएफ टीम में हवलदार पुनीत सतीश, सीओ रानी कांस्टेबल प्रशांत कुमार, मंडल, शीशराम और हवलदार राजेंद्र की मुख्य भूमिका रही। छात्राओं में अलीमा, दिव्या और रहनुमा सहित कई अन्य ने भी विभिन्न आपदा बचाव डेमो प्रस्तुत किए।

 

प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने एनडीआरएफ टीम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, पीयूष कुमार, अजय कुमार, काजल और इकरा सहित अन्य स्टाफ सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।