Sun. Jun 21st, 2026

गंगा तट नरौरा में उमड़ेगा आस्था का महासागर, 19 जनवरी को निकलेगी बाबा श्री काल भैरव जी की भव्य पालकी

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे गांधी घाट स्थित पावन तीर्थ नरौरा में 19 जनवरी को बाबा श्री श्री काल भैरव जी की भव्य पालकी निकाली जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। बाबा काल भैरव जी की पालकी यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

सेवादार श्रीमती सरिता सिंह एवं श्री भीकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नरौरा स्थित श्री श्री काल भैरव मंदिर अपनी अलग पहचान रखता है। माँ गंगा के तट पर स्थित यह मंदिर वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु रहा है। दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।

19 जनवरी को निकलने वाली पालकी यात्रा में भक्तों की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच बाबा श्री काल भैरव जी की पालकी नगर एवं गंगा तट क्षेत्र में भ्रमण करेगी। भक्त पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत करेंगे।

20 जनवरी को बाबा श्री काल भैरव जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवादारों एवं भक्तों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस धार्मिक आयोजन में परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम, उज्जैन (मध्य प्रदेश) का सानिध्य प्राप्त होगा। संतों के सानिध्य में होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।

पूरे क्षेत्र में बाबा श्री काल भैरव जी की भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है और नरौरा एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का साक्षी बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।