Sun. Jun 21st, 2026

नगला बदन में भीषण आग का तांडव, पाँच बुर्जियां और दो बुग्गियां जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

ByDeepak Bhardwaj

Apr 25, 2026 #जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसानों की पाँच बुर्जियां (भूसे के ढेर), #जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, #दो बुग्गियां और एक बिटोरा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, #दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने की पुरजोर कोशिश की, #नगला बदन में भीषण आग का तांडव, #पाँच बुर्जियां और दो बुग्गियां जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान पाली मुकीमपुर (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला बदन गांव में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, #रामनिवास, #रिंकू, #लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सब कुछ स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, #लेकिन दमकल की गाड़ी पहुँचने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था। पशुओं के चारे का संकट गहराया इस घटना में गांव निवासी मनीराम

  1. नगला बदन में भीषण आग का तांडव, पाँच बुर्जियां और दो बुग्गियां जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

    पाली मुकीमपुर (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला बदन गांव में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसानों की पाँच बुर्जियां (भूसे के ढेर), दो बुग्गियां और एक बिटोरा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सब कुछ स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुँचने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था।
    पशुओं के चारे का संकट गहराया
    इस घटना में गांव निवासी मनीराम, रिंकू, रामनिवास, कृष्णपाल और धनपाल की बुर्जियों में रखा लगभग 15 बीघा का भूसा जलकर राख हो गया है। साथ ही महावीर और धनपाल की दो बुग्गियां भी आग की भेंट चढ़ गईं। पीड़ित किसानों ने बताया कि अब उनके सामने पशुओं के चारे की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
    पुलिस कर रही मामले की जांच
    सूचना मिलते ही पाली मुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस अग्निकांड से किसानों को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है, जिससे पूरे गांव में मायूसी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।