Sun. Jun 21st, 2026

बुलंदशहर | मानवीय संवेदना की मिसाल बने एएसपी ऋजुल साहब

कड़ाके की ठंड में जब लोग घरों में दुबके रहते हैं, ऐसे समय में बुलंदशहर के एएसपी (आईपीएस) ऋजुल साहब ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की। रात के समय वे स्वयं सड़कों पर निकले और गरीबों व बेघर लोगों को कम्बल बांटे, ताकि कोई भी ठंड से परेशान न हो।

इस दौरान उन्हें एक दिव्यांग व्यक्ति मिला, जो ठंड में अपनी झोली लिए सड़क किनारे बैठा था। जैसे ही एएसपी ऋजुल साहब ने उसकी झोली में कम्बल रखा, उस दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। उसकी मुस्कान मानो अफसर के इस छोटे से प्रयास की बड़ी गवाही दे रही थी।

इस मानवीय पल को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर में एक अफसर का संवेदनशील और सेवा भाव से भरा रूप साफ झलकता है।

बताया जा रहा है कि एएसपी ऋजुल साहब की नौकरी की अभी शुरुआत है, लेकिन जिस तरह से वे वर्दी के साथ जिम्मेदारी और संवेदना निभा रहे हैं, उससे यह साफ है कि आगे चलकर वे न सिर्फ एक सफल बल्कि जनता के दिलों में जगह बनाने वाले अफसर साबित होंगे।

ठंड की इस रात में एक कम्बल भले ही छोटा सहारा हो, लेकिन गरीब और बेघरों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं। एएसपी ऋजुल साहब का यह कदम समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।