Sun. Jun 21st, 2026

राजघाट कार्यालय पर विधायक चंद्रपाल सिंह द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

डिबाई।

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शीतलहर से बचाव हेतु आज राजघाट कार्यालय पर डिबाई विधायक श्री चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं गरीब लाभार्थियों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से बचाव की सुविधा प्रदान की गई।

इस अवसर पर एसडीएम डिबाई श्री मनीष जी, ग्राम प्रधान उदयगढ़ी श्री नरेश कुमार जी, ग्राम प्रधान बदरपुर श्री नरेश लोधी जी, अनुज भाई केसरी सिंह जी, नायब तहसीलदार सहित तहसील के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शीतलहर के दौरान गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस प्रकार के कार्यक्रम सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी सोच को दर्शाते हैं, जिसके माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प निरंतर पूरा किया जा रहा है।

कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।