Mon. Apr 20th, 2026

भाविप डिबाई ने प्रांत में लहराया परचम

डिबाई। भारत विकास परिषद की डिबाई शाखा ने प्रांतीय स्तर पर आयोजित वर्ष 2025-26 हेतु मूल्यांकन- आभार कार्यक्रम में शाखा स्तर पर राष्ट्रीय, सामाजिक और संस्कार कार्यक्रमों के विस्तृत सफल आयोजन कर छः प्रांतीय पुरस्कार अपनी झोली में डाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत में अपना परचम लहराया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत की शाखाओं द्वारा गत वर्ष किये कार्यक्रमों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ठ शाखाओं को पुरस्कृत कर आभार कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया जाता है। डिबाई को प्राप्त पुरस्कारों में सचिव वी . के. राय को सर्वाधिक विद्यार्थियों का महासमूहगान, सर्वाधिक विद्यालयों में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन, मनोज कुमार प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान, नौरंगी लाल को श्रेष्ठ शाखा कोषाध्यक्ष, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और नवप्रकल्प रूप सज्जा प्रशिक्षण हैं। इसी के साथ भारत विकास परिषद की शाखा द्वारा आयोजित आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिसमें पांच युगलों का विवाह संपन्न हुआ में सहभागिता हेतु भी डिबाई शाखा के सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रांत द्वारा गाजियाबाद के विवेकानंद सरस्वती इंटर कालेज में आयोजित आभार कार्यक्रम में डिबाई शाखा की ओर से प्रांतीय परिषद सदस्य पी. पी. सिंह, निवर्तमान सचिव वी. के. राय, कोषाध्यक्ष नौरंगी लाल और मनोज कुमार प्रधानाचार्य ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *