Thu. Jul 9th, 2026

राजघाट-नरौरा रोड पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग बुलंदशहर के नरौरा परमाणु केंद्र के पास राजघाट-नरौरा मार्ग पर गहरे गड्ढे और कीचड़ भरा रहता है। इस सड़क से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के कारण यहां आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 

यह 4 किलोमीटर लंबा मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश के मौसम में पानी और कीचड़ से भर जाते हैं। इससे मार्ग से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं। जनप्रतिनिधि भी इस रोड से रोजाना गुजरते हैं किसी का भी ध्यान इस रोड की तरफ नहीं है समस्या पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

 

इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अवर अभियंता रामखिलाड़ी सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

 

यात्रियों और श्रद्धालुओं में लगातार हादसों का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आवागमन सुगम हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *