Sun. Jun 28th, 2026

सेना की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे पंकज लोधी राजपूत का भव्य स्वागत, कपिल वार्ष्णेय ने दी बधाई

 

बुलंदशहर के डिबाई खुर्द निवासी पंकज लोधी राजपूत ने सेना का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर अपने गांव वापसी की। उनके गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल छा गया। कपिल वार्ष्णेय ने किया अभिनंदन केडी फार्म हाउस कादरीबाग वाले कपिल वार्ष्णेय ने पंकज को पुष्प माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। इसके साथ ही गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ पंकज का जोरदार स्वागत किया। बचपन का सपना हुआ पूरा

परिजनों ने बताया कि पंकज बचपन से ही सेना में शामिल होने का सपना देखते थे। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया है। पंकज की इस उपलब्धि से पूरे गांव में गर्व का माहौल है।

पंकज ने कहा कि वह देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और युवाओं से भी सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंकज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *