Sun. Jun 21st, 2026

कर्णवास में की कोख छलनी कर रहे बालू खनन माफिया


बुलंदशहर डिबाई – क्षेत्र के कर्णवास में गंगा नदी के किनारों पर अवैध बालू खनन का खेल तेज़ी से जारी है। प्रशासन की नाक के नीचे दिन-रात चल रहे इस धंधे ने गंगा की गोद को


खोखला कर दिया है। रेत माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली और वैल गाड़ी बुग्गी से बेखौफ होकर रेत निकाल रहे हैं। और दुःख की बात तो यह है कि ज्यादा वजन भरकर पशुओं पर खिंचवाने लगते हैं पशु अगर ना खिंचे तो उसको गुस्से में बेरहमी से पीट पीट कर उसको बेहोश कर देते हैं बालू खनन- श्री कल्याणी देवी गंगा घाट के पास हो रहा है भरने वाले गाँव के अलग अलग मार्गो से लेकर जाते हैं वाहनों का रात्रि में 12:बजे से ही, आवागमन शुरू हो जाता है

गंगा तटवर्ती इलाक़ों में तेज़ी से हो रहे खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है। जलस्तर गिरने के साथ-साथ तटों का कटान भी तेज़ हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई केवल कागज़ों तक सीमित है।
“रात के अंधेरे में (बैलगाड़ी, बुग्गी) ट्रैक्टरों की कतार लगती है, पुलिस के सामने से रेत के वाहन गुजरते हैं, लेकिन किसी को डर नहीं,” पर्यावरण विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर अवैध खनन पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो गंगा के प्रवाह और क्षेत्र की भूगर्भीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कर्णवास क्षेत्र में हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। गंगा की कोख से रेत की यह लूट अगर ऐसे ही जारी रही, तो नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है और गंगा किनारे बसा हुआ तीर्थ स्थल कर्णवास खतरे का शिकार बन सकता है। यहाँ दूर-दूर से गंगा स्नान करने हेतु लाखों भक्तों का आवागमन होता है।

  संवाददाता — पंकज बघेल, कर्णवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।