बुलंदशहर में प्रशासनिक फेरबदल, प्रखर पांडे बने नए CO सिटी
बुलंदशहर।
जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने CO स्तर पर तबादले करते हुए प्रखर पांडे को CO डिबाई पद से हटाकर CO सिटी/लाईन्स/कार्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, DSP मधूप कुमार सिंह को डिबाई सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी (CO) नियुक्त किया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
बताया जा रहा है कि CO सिटी का कार्यभार जिले के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण पदों में से एक माना जाता है। प्रखर पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नए CO डिबाई के रूप में DSP मधूप कुमार सिंह के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनता से बेहतर समन्वय और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की चुनौती होगी।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।
