Mon. Mar 2nd, 2026

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट से सबसे बड़ी खबर सामने आई है. ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है. प्रेस टीवी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमले में शहीद हो गए हैं. इसके अलावा ईरानी मीडिया पर एक महिला एंकर ने रोते-रोते खामनेई के मौत का ऐलान किया. ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है. वहीं 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक हमले के वक्त वह अपने घर के दफ्तर में थे. वहीं इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी कि उनकी बेटी-दामाद, नाती और ईरानी रक्षा मंत्री मारे जा चुके हैं.

कई घंटों तक खामेनेई की हालत को लेकर अलग-अलग खबरें आती रहीं. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई के मौत की पुष्टि की थी. लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. ईरानी अधिकारियों ने भी कुछ साफ नहीं कहा था. लेकिन अब ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने साफ तौर पर उनके मारे जाने की पुष्टि कर दी है और इसे शहादत बताया. प्रेस टीवी ईरानी सरकार की ओर से फंड किया जाता है और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) का एक प्रभाग है. इराक के प्रमुख शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल सद्र ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पर शोक जताया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इराक में तीन दिन के सार्वजनिक मातम का ऐलान किया है.

शनिवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई शहरों पर बड़े हमले किए. तेहरान में खामेनेई के दफ्तर और उनके रिहायशी परिसर के आसपास भी बम गिराए गए. इजरायली मीडिया में बताया गया था कि खामेनेई के कंपाउंड पर कई बम गिराए गए. करीब 30 बम यहां गिराए जाने की बात कही गई. पहले बताया जा रहा था कि हमले से पहले वह एक सुरक्षित स्थान पर ले जाए जा चुके हैं. लेकिन उनके मौत की पुष्टि ने दिखा दिया है कि वह अपने घर में ही थी. सैटेलाइट तस्वीरों में उनके परिसर को नुकसान दिखा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *