समर कैंप में सिखाया व्यवहारिक ज्ञान
डिबाई, क्षेत्र में शासन के निर्देश पर चल रहे पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में दूसरे दिन छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान सिखाए जैसे बाजार में किस प्रकार से आप खरीदारी करेंगे आपका व्यवहार कैसा होना चाहिए रेस्टोरेंट में किस प्रकार से आर्डर देंगे, जब आप यात्रा कर रहे हो तो बस स्टॉप पर दिशा पूछना तथा सड़क पर चलने के समय सड़क नियमों का पालन करना।इससे भी अधिक जब हम ऑटो रिक्शा या अन्य स्थानीय प्राइवेट वाहन लेते हैं तो किस प्रकार से उनके चालकों से संवाद करें। इस बारे में छात्राओं को समझाया तथा छात्राओं से इनका रोल प्ले भी कराया। प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया की आज का विषय छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे उनके अंतर्गत व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी तथा दूसरे से शिष्ट पूर्ण व्यवहार करेंगे। समर कैंप में लक्ष्मीकांत दिनेश चंद, प्रमोद कुमार सिंह वीर प्रताप सिंह अवधेश कुमार इकरा तस्वीर काजल राघव हरेंद्र सिंह का सहयोग रहा। छात्राओं में रोल प्ले में रुद्राक्ष, अलीमा शिवानी,हिंसा,फरहत,ज्योति,इंफ्रा, तथा कल्पना,रहनुमा,रूचि अदीबा आदि छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा,
