Tue. May 19th, 2026

आज ग्राम सूरतगढ़ में “शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के माध्यम से गांव के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ठाकुर प्रवीण कुमार जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सहाब सिंह जी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रधान डॉ. रमेश चंद्र जी द्वारा की गई। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह जी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद पटेल जी ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आधुनिक शिक्षा प्रणाली को समय की आवश्यकता बताया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ — खुशबू जी, सपना जी, प्रीति जी, प्रेरणा जी, पुष्पा कुमारी जी, संतोष कुमार जी, कौशलेन्द्र जी, अनिल राघव जी, अनुज कुमारी जी एवं सरिता जी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। साथ ही प्रधान पति मानवेंद्र प्रताप सिंह जी, मदन सिंह डीलर जी, यतेन्द्र जी, सरनाम सिंह जी, रामगोपाल मंत्री जी, डोरीलाल जी, कुँवरपाल जी, सूरज लोधी जी, पंकज मिश्रा जी, कीरतपाल जी एवं अन्य सम्मानित ग्रामवासी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

इस शुभ अवसर पर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन भी किया गया, जो गांव के बच्चों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

 

ग्राम सूरतगढ़ में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सभी के सामूहिक सहयोग का यह सुंदर प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *