Fri. Jul 10th, 2026
मेरठ आंदोलन से पहले बुलंदशहर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला प्रभारी लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी को हाउस अरेस्ट किए जाने का 

बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से दावा किया गया है कि पार्टी के बुलंदशहर जिला प्रभारी लोधी कृष्णा राष्ट्रवादी को शुक्रवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि वह ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मेरठ में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे।

पार्टी नेताओं के अनुसार, आंदोलन में जाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। इस कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। पार्टी का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने के अधिकार को बाधित किया गया है।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

— सौरभ आर्जव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *