Sun. Jun 21st, 2026

देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखे
जनता इंटर कालेज धरमपुर में डिबाई शाखा ने किया महासमूहगान का आयोजन
भारत विकास परिषद डिबाई मुख्य शाखा द्वारा गांधी जयंती एवं शास्त्री जी की जयंती की पूर्व बेला पर जनता इंटर कालेज धरमपुर में राष्ट्रीय महा समूहगान का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के मार्गदर्शक गिरीश गुप्ता एडवोकेट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य बी पी राजपूत कोषाध्यक्ष नौरंगी लाल तथा अजय लोधी ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शाखा सचिव विजय कुमार राय द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने शाखा द्वारा आयोजित किए जा रहे महासमूहगान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इससे विद्यार्थियों में देश प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार होता है। इस महासमूहगान का गायन विद्यालय में आज उपस्थित लगभग 1100 बच्चों ने एक स्वर में किया। एक स्वर में बच्चों को राष्ट्रीय भावना से प्रेरित गीत गाते हुए देख कर रोम रोम हर्षित हो रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद राजपूत ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। शाखा अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक महोदय प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी छात्र-छात्राओं को इतने सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।