Sun. Jun 21st, 2026

बुलंदशहर खबर : देवोत्थान एकादशी पर शादी ही शादी और ऊपर से इस दिन के ट्रैफिक से भला कौन होगा जो इसको नहीं जानता होगा,कोई बारात में आ रहा है तो कोई जा रहा है इसी प्रकार से एक घटना बुलंदशहर के डिबाईं क्षेत्र से आ रही है जहां अचानक बस में आग लग गई और पूरी की पूरी बस जलकर खाक हो गई ये तो भगवान का शुक्र है कि कोई भी हताहत नहीं हुआ न ही कोई किसी भी प्रकार की हानि पूरी खबर ये है कि देवोत्थान एकादशी पर एक बस डिबाई के ही गांव सतवरा में बरात को लेकर आई थी,जिसके बाद ड्राइवर ने सभी बारातियों को ग्राम में उतार दिया और वह बरातियों को छोड़कर पास में ही अपनी रिश्तेदारी में ग्राम दौरऊ बस समेत पहुंच गया, ड्राइवर बस से उतरकर रिश्तेदारों से मिलने गया ही था कि थोड़ी देर बाद बस धू धू कर जलने लगी जैसी ही ड्राइवर को इसकी सूचना लगी वह दौड़ा दौड़ा आया और आग बुझने की नाकाम कोशिश करने लगा साथ ही ग्रामीण भी आग बुझने में साथ दे रहे थे लेकिन जब तक बस जलकर खास हो गई बाद में ड्राइवर से पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बस के जलने का कारण ओवर हीटिंग बताया ड्राइवर ने बताया कि बस ओवरहीट हो गई थी उसकी वजह से ही इसमें आग लगी है,इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जान माल कि हानि नहीं हुई |

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।