Sun. Jun 21st, 2026

भारत और साऊथ अफ्रीका का दूसरा T20 मैच की पहली पारी खत्म हो चुकी है,भारत ने पहली पारी में रन बनाये । जिसमे ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन कुछ खास कमल नहीं दिखा पाए और शून्य पर आउट होकर पवेलियन की और चलते बने,जहाँ उन्होंने मैच की केवल तीन गेंद खेली और मार्क जिन्सों के हाथो बोल्ड हो गए। उनके साथ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक शर्मा 5 गेंदों में 4 रन ही बना सके, उसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मात्र 4 रन ही बना सके,और एलबीडब्ल्यू होकर चलते बने साथ ही तिलक वर्मा भी २० रौन बनाकर आउट हो गए अक्षर पटेल ने पारी को सँभालने की कोशिस की लेकिन वह भी 27 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। हार्दिक पंड्या ने संभलकर खेलते हुए 45 गेंदों में 39 रन बनाये। तो वही इस साल कोलकाता के लिए रिटेंन किये गए रिंकू सिंह भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 11 गेंद खेलकर मात्र 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। कुल मिलाकर सभी के सहयोग से भारतीय टीम का स्कोर 124 रन 6 विकेट खोकर बनाये और टीम को लड़ने की स्थिति में ला पहुचें अब देखना है की गेंदबाजी में भारत क्या कमाल दिखा पायेगा ?

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।