Sun. Jun 21st, 2026

बुलंदशहर : मामला बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र का है जहां कस्बे डिबाई के मोहल्ला बारहजीन के रहने वाले युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई | 32 वर्षीय मृतक युवक का नाम शीशपाल पुत्र ओमप्रकाश है,जो कि मोहल्ला बारहजीन निवासी है,परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | जिसमें मृतक के भाई ने तहरीर दी है और तहरीर में दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है,जिसके तुरंत बाद ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई | दर्ज हुआ मुकदमा कुछ इस प्रकार है – नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहला महादेव बारहजीन वाली गली कस्बा व थाना डिबाई का रहने वाला हूं आज दिनांक 7/11/24 को समय लगभग 6:30 बजे शाम के समय में घर से हेमंत पुत्र सोमवीर निवासी उमरारा थाना डिबाई बुलंदशहर के साथ गांव जलालपुर की तरफ गया था,वहां पर मेरा भाई किसी से मिलने के लिए उतर गया तथा उसका इंतेज़ार हेमंत करने लगा जब काफी देर तक मेरा भाई वापस नहीं आया तो हेमंत ने मुझे बताया कि शीशपाल नहीं मिल रहे हैं,फिर मैं व हेमंत अपने भाई को तलाशने के लिए निकले,काफी देर बाद खेत में मेरे भाई शीशपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था,मेरे भाई के गर्दन में कपड़े का फंदा व गले पर कई सारे चाकू से गोदने के निशान थे,बगल में चाकू भी पड़ा था | इस प्रकार से यह पूरी घटना थी जिसमें मृतक के भाई ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है |

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।