Sun. Jun 21st, 2026

 मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर तड़के भीषण हादसा, 13 की मौत, 100 से अधिक घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को मथुरा और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, एक स्लीपर बस के अचानक ब्रेक लगाने के बाद उसके पीछे चल रहे वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। देखते ही देखते 7 बसें और 3 कारें हादसे की चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि बसों के अंदर से कटे हुए अंग मिले। पुलिस ने इन्हें 17 पॉलिथीन बैग में भरकर कब्जे में लिया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एक्सप्रेस-वे की राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और कम दृश्यता हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की विस्तृत जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।