Sun. Jun 21st, 2026

आईपीएल 2024 के कड़े मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया |

आईपीएल के मैच दिल्ली कैपिटल Vs राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला,जहां दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 221 रन बनाए जिसमें दिल्ली की तरफ से जेक फ्रेसर ने 20 गेंदों में 50 रन व अभिषेक पोरेल ने 36 गेंदों में 65 रन बनाकर दिल्ली को जबरदस्त शुरुआत दिलाई,दिल्ली का पहला विकेट 60 रन के स्कोर पर गिरा,इसके बाद दूसरा विकेट शाई हॉप का भी गिर गया,विकेट गिरते देख पंत मैदान पर आए लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 15 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट दे बैठे,लड़खड़ाती पारी को स्टैब्स और गुलबदीन ने संभाला जिसके बाद दिल्ली का स्कोर 221/8 जा पहुंचा तो वहीं राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए ज़बाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत काफी खराब रही महज 4 रन के निजी स्कोर पर यशश्वी जायसवाल के रूप में दिल्ली को पहली सफलता मिली और राजस्थान को पहला झटका 4 रन के स्कोर पर लगा,अभी अभी वर्ल्ड कप में शामिल हुए राजस्थान के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन ने 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 46 गेंदों पर 86 रन बनाए लेकिन संजू सैमसन की पारी भी राजस्थान की हार को टाल न सकी और 20 रन से ये कड़ा मुकाबला हार गई दिल्ली की ओर से खलील ने 2 विकेट और अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट व कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटकर मैच के प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अब पॉन्ट्स तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बरकार रखी हैं और वह 5 वें नंबर पर बनी हुई है |

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।