Sun. Jun 21st, 2026


  1. कार्तिक पूर्णिमा पर कर्णवास में आस्था का
    सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

 

बुलंदशहर डिबाई क्षेत्र के :- कर्णवास, अनूपशहर, आहार गंगा घाट, राजघाट, नरौरा, रामघाट, 5 नवंबर 2025 दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुलंदशहर के सभी गंगा घाट तीर्थस्थलों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी के घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी दिन देव दिवाली का भी उत्सव मनाया जाता है कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा की रात देवता स्वयं धरती पर अवतरित होते हैं. इस दिन भगवान विष्णु (लक्ष्मी-नारायण) और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही दीपदान का विशेष महत्व है . यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है बुलंदशहर के आहार घाट से लेकर रामघाट के गंगा घाट तक भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने घाटों पर विशेष इंतज़ाम किए हैं। पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोर लगातार निगरानी में जुटे रहे। गंगा किनारे दीपदान का दृश्य मनमोहक रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की आरती में भाग लेकर दीप प्रवाहित किए और विश्व कल्याण की कामना की गंगा सेवकों ने दिया स्वच्छता का पहरा गंगा जल में वह गंगा घाटों पर भक्तों द्वारा फैलाई गई गन्दगी को गंगा सेवकों ने  कचरा इकठ्ठा कर दिया स्वच्छता का संदेश इस मौके पर  गंगा सेवा सोनू कुमार व कर्णवस चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह एवं पुलिस पशासन एवं मेला प्रशासन मौके पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।