Sun. Jun 21st, 2026
    • कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नार्थियों के लिए मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने बुलंदशहर के गंगा घाट कर्णवास, राजघाट, नरौरा, रामघाट, अनूपशहर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था गंगा घाटों पर बेरिकेटिंग लगाकर गंगाजल में स्नान करने वाले भक्तों को किया सावधान गंगा में  चल रहा जल गहरा है डूब जाने का खतरा है कृपया किनारे पर ही सावधानी पूर्वक गंगा में स्नान करें गंगाजल में और गंगा तट पर किसी भी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं गंगा घाटों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें खंडित मूर्ति पॉलीथीन कचरा एवं हवन सामग्री को गंगा में ना डालें इनको जमीन में गड्ढा खोदकर पृथ्वी की गोद में समर्पित करें कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा ही महत्व माना गया है। बताया जाता है कि इस माह में भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और जल में निवास करते हैं, इसलिए गंगा स्नान से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पतित पावनी माँ गंगा ही मोक्ष का द्वार है कर्णवास में गंगा स्नान करने वाले भक्तों का आवागमन अब शुरू हो गया है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगी बुलंदशहर के सभी गंगा घाटों पर अधिक संख्या में भीड़ भक्तों की सुरक्षा हेतु गोताखोरों के साथ पुलिस प्रशासन का रहेगा जिसमें चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह सहित उपनिरीक्षक पवन प्रताप ने भी स्टीमर में बैठकर तैयारी का निरक्षण किया ,कार्तिक पूर्णिमा के इस महापर्व पर गंगा में लाखों भक्त लगाएंगे आस्था की डुबकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।