Sun. Jun 21st, 2026

डिबाई में चल रहे ओयो होटल्स को लेकर एडवोकेट और कांग्रेस कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिया ज्ञापन जिसमें बताया गया है oyo होटल्स भारतीय संस्कृति के लिए श्राप हैं जहां छोटे छोटे युवा कमरा लेकर कूकृत्य करते हैं, डिबाई जैसा नगर न कोई पर्यटन स्थल है न होटल्स के आसपास कुछ रुकने जैसी जगह है यहां एक तरह से देह व्यापार का धंधा चल रहा है,कभी कभी तो कॉलेज के लडकियां और लड़के ड्रेस पहनकर होटल्स में चले जाते हैं जो की कानून के खिलाफ है ज्ञापन देने के समय ये सभी लोग उपस्थित रहे |

एडवोकेट एस.पी. सिंह, डॉक्टर मनोज शर्मा( पूर्व प्रत्याशी डिबाई विधानसभा), पंडित अखिलेश शर्मा, श्री गंगा प्रसाद निराला जी (अध्यक्ष आर्य समाज जिला बुलंदशहर), चौधरी गजेंद्र सिंह (राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता अनूपशहर), श्री रामबाबू वर्मा (अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन संगठन जिला बुलंदशहर), एडवोकेट हरीश राजपूत, श्री भूप सिंह वर्मा (अध्यक्ष भाकियू भानु गुट तहसील डिबाई), श्री अभय सिंह (अध्यक्ष भाकियु टिकैत गुट तहसील डिबाई), कुमारी वेदप्रिया (वैदिक प्रवक्ता जहांगीराबाद), अजय लोधी अंकित लोधी, सतवीर सिंह आर्य व अन्य क्षेत्र वासियों द्वारा यह ज्ञापन माननीय श्री राहुल गांधी जी व श्रीमती प्रियंका गांधी जी को दियोरउ, अनूपशहर रोड पर प्रेषित किया गया।

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।