Sun. Jun 21st, 2026

Swati maliwal Vs Dhruv rathee :

जब से केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, उसके दो दिन बाद से ही स्वाति मालीवाल सुर्खियों में है,भला इस सुर्खी को कौन नहीं जानता होगा की जिस प्रकार से स्वाति मालीवाल का केस चल रहा है, अब यह केस भारतीय राजनीति में भी अपनी पकड़ बना चुका है,चुनावों के मद्देनजर यह केस काफी तेजी से पार्टियों में पकड़ बनाए हुए हैं,सबसे ज्यादा इस केस को पकड़ा है,भाजपा ने क्योंकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल भाजपा पर सवालिया निशान खड़े करते आए हैं और अब खुद केजरीवाल कठघरे में खड़े हैं ,अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई को लेकर दोनों ही तरफ से काफी बयान आ रहे हैं,तो वहीं स्वाति मालीवाल ने अब फेमस युटूबर ध्रुव राठी को भी इस केस में शामिल कर लिया है,पिछले कुछ दिन पूर्व ध्रुव राठी ने स्वाति मालीवाल को लेकर 2:30 मिनट के एक वीडियो बनाई थी जिस पर स्वाति मालीवाल ने ध्रुव राठी को घेरा है ,स्वाति मालीवाल ने कहा है- ध्रुव ने आधी अधूरी जानकारी फैक्ट को छिपाकर उस वीडियो में दिखाई है, गायब सीसीटीवी फुटेज के बारे में ध्रुव ने कुछ नही दिखाया है,और उन्होंने एक्स पर कहा है की यह वीडियो एकतरफा है,केजरीवाल का पीए विभव कुमार कोई आर्डिनरी व्यक्ति नही है ,और वो पूरी मंत्री जैसी सुविधा ले रहा है ,जो मंत्री भी नही ले पाते,जब से यह हादसा मेरी जिंदगी में हुआ है,मेरी ज़िंदगी और मेरा परिवार खतरे में जी रहा है, और लोग मुझे मारने और रेप करने की धमकी दे रहे हैं,आप क्या कहना चाहते हैं इस बारे में कमेंट में जरूर बताएं ….

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।