Mon. Jul 13th, 2026

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पलाकसेर में भाषा समर कैंप का आयोजन

 

डिबाई। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पलाकसेर में आयोजित भाषा समर कैंप के चतुर्थ दिवस पर छात्राओं ने स्थानीय वाद्य यंत्रों, मसालों, सब्जियों एवं फलों के नाम हिंदी के साथ-साथ संस्कृत, पंजाबी और गढ़वाली भाषा में सीखकर अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक जानकारी को बढ़ाया।

कैंप के दौरान छात्राओं को विभिन्न वाद्य यंत्रों को बजाने की विधि भी बताई गई। साथ ही सब्जियों और मसालों के विभिन्न भाषाओं में प्रचलित नामों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने चार्ट पेपर पर मसालों को थैलियों में पैक कर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस गतिविधि में छात्राओं अंजलि, नेहा, अदीबा, दीप्ति शर्मा सहित अन्य छात्राओं ने सुंदर चार्ट तैयार किए।

प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि आज के भौतिक युग में छात्राओं को सब्जियों, फलों एवं मसालों के वास्तविक नामों और उनके पारंपरिक उपयोग की जानकारी कम होती जा रही है। भाषा समर कैंप के माध्यम से इस कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कैंप छात्राओं के जीवन में व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत करेगा।

कैंप को सफल बनाने में शिक्षकों लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, हरेंद्र सिंह, अजय यादव, इकरा तस्दीक एवं काजल राघव का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *