Sun. May 17th, 2026

महामारी एवं स्वच्छता जागरूकता सेमिनार आयोजित

डिबाई/बुलंदशहर। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं विभागीय निर्देशों के अनुपालन में छात्राओं को महामारी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। काजल राघव एवं इकरा तस्दीक ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने सैनिटरी पैड के सही उपयोग, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा अपशिष्ट निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मशीन के माध्यम से सैनिटरी अपशिष्ट को सुरक्षित तरीके से भस्म करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि यह सेमिनार विभागीय आदेशों एवं माननीय न्यायालय के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया है, जिससे छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *