Sun. Jun 21st, 2026

बुलंदशहर के डिबाई NH 93 पर बड़ा हादसा टला

(बुलंदशहर)। डिबाई से कसेर को जाने वाले मार्ग पर NH 93 पर छोईया गांव के पास रविवार को दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसा उस स्थान पर हुआ, जहां छोईया का NH 93 पुल के पास पुल बंद होने के कारण वाहनों का आवागमन वैकल्पिक और संकरे रास्ते से कराया जा रहा है। उसी जगह एक ऐसा मोड़ है जिसपर हर समय खतरा बना रहता है टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुल बंद होने के बाद से इस मार्ग पर लगातार आगे भी दुर्घटनाएं होने का डर बना हुआ हैं। भारी वाहनों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते यह मार्ग अब “मौत को न्योता” देता नजर आ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।