Sun. Jul 12th, 2026

श्रम विभाग के नेतृत्व में लोहम कंपनी परिसर में 2000 पौधों का हुआ वृहद वृक्षारोपण

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के नेतृत्व में श्रम अधिकारी हिमांशु अग्रवाल एवं के.के. सिंह की उपस्थिति में आज लोहम कंपनी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से 2000 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर लोहम कंपनी की सीएसआर हेड गीता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

वहीं ईएचएस हेड योगेश कुमार ने बताया कि कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत निरंतर वृक्षारोपण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

कार्यक्रम में प्लांट हेड सत्या आर्य सहित कंपनी के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रम विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

रिपोर्ट:

सौरभ आर्जव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *