Wed. Aug 5th, 2026

Category: उत्तर प्रदेश

अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान अतरौली, अलीगढ़। नगर के पेंठ चौराहा स्थित तख्तों पर सोने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने उसे काफी देर तक एक ही अवस्था में पड़ा देखा। बताया जाता है कि पेंठ चौराहा क्षेत्र में रात के समय कई राहगीर और घूमने-फिरने वाले लोग तख्तों पर आराम करते हैं। बुधवार सुबह लोगों को लगा कि उक्त व्यक्ति सो रहा है, लेकिन जब पास जाकर देखा गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के संबंध में जानकारी रखता हो तो अतरौली कोतवाली से संपर्क करें। संपर्क नंबर: 9454402773 पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव की पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग अपेक्षित है।

अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान अतरौली, अलीगढ़। नगर के पेंठ चौराहा स्थित तख्तों पर सोने वाले एक…

उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फंट कार्यालय खोलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन अतरौली, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फंट (फ्रंट) कार्यालय खोले जाने की प्रस्तावित योजना के विरोध में अधिवक्ता कल्याण समिति, कातिब संघ एवं स्टाम्प वेंडर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतरौली को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित फंट कार्यालय तहसील मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थापित किए जाने की योजना है, जिससे भूमि क्रय-विक्रय, दानपत्र एवं अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य प्रभावित होंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपनिबंधक कार्यालय से जुड़े स्टाम्प विक्रेता, कातिब, अधिवक्ता, टंकणकर्मी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी आजीविका के लिए तहसील मुख्यालय पर निर्भर हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि फंट कार्यालय खोला जाता है तो इससे इन व्यवसायों से जुड़े लोगों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसका असर उनके परिवारों और बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हमेशा सरकार के राजस्व एवं आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग दिया है। अधिवक्ता कल्याण समिति, कातिब संघ एवं स्टाम्प वेंडर संघ ने सरकार से मांग की है कि फंट कार्यालय खोलने की योजना को तत्काल वापस लिया जाए, ताकि किसी भी संस्था या व्यक्ति की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ① राकेश कुमार यादव अध्यक्ष चौ राकेशकुमार एड राजीव कुमार, विनय कुमार विवेक शर्मा एडवोकेट महावीर सिंह एड०, राकेश कुमार एड०, ऋषिपाल सिहं एड असरार अहमद एड०, मनोज कुमार शर्मा एड, रामेश कुमार वर्मा एड प्रभार पारासर एड० आरामसिहं एड०, सुरेश सिंह, श्रीपाली सिंह एड श्रीपाल सिह राजपूत एड, मुईन अहमद एड०, सन्तोष कुमार एड मलखान सिंह एडवोकेट ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता, कातिब एवं अन्य संबंधित संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

*युवा समाज सुधार एवं संस्कार शोधन संस्था* ने अपने कार्यालय नगला हर्जी में वृक्षारोपण किया वृक्ष लगाने से पर्यावरण स्वच्छ होता हैं जिसमें शामिल रहे नीरज कुमार संरक्षक.मनीष कुमार सहसचिव. योगेंद्र कुमार एवं समस्त टीम के मेंबर शामिल रहे मैं भविष्य की कामना करता हूं आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे

*युवा समाज सुधार एवं  संस्कार शोधन संस्था* ने अपने कार्यालय नगला हर्जी  में वृक्षारोपण किया वृक्ष लगाने से पर्यावरण स्वच्छ…

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने विद्यालय में पौधे लगाकर

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने विद्यालय में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प। डिबाई,…

जेठ पूर्णिमा पर युवाओं ने चलाया शीतल शरबत वितरण अभियान, 10 हजार लोगों को मिली राहत अतरौली (अलीगढ़)। जेठ माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के निकट, तहसील अतरौली में युवा समाजसेवियों द्वारा एक विशाल शीतल शरबत वितरण अभियान का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस जनसेवा अभियान में लगभग 10,000 लोगों को शीतल शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर शिखर कौशिक, प्रियांशु भारद्वाज, मयंक भारद्वाज, यश राजपूत, कृष वर्श्नेय एवं निकिता पाठक ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। युवाओं ने राहगीरों, विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम से जुड़े युवाओं ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसी भावना के साथ यह अभियान आयोजित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को युवाओं द्वारा किया गया एक सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। “एक गिलास शरबत, अनगिनत मुस्कानें” के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह अभियान जेठ पूर्णिमा के अवसर पर सेवा और मानवता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा

जेठ पूर्णिमा पर युवाओं ने चलाया शीतल शरबत वितरण अभियान, 10 हजार लोगों को मिली राहत अतरौली (अलीगढ़)। जेठ माह…

कर्णवास में गंगा दशहरा की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

कर्णवास में गंगा दशहरा की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद   कर्णवास में गंगा दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां तेज…

पारंपरिक खेल एवं समर कैंप प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ समापन।

पारंपरिक खेल एवं समर कैंप प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ समापन। डिबाई के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर 13…

आज ग्राम सूरतगढ़ में “शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी” का भव्य एवं प्रेरणादायी

आज ग्राम सूरतगढ़ में “शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के माध्यम से गांव…