Sun. Jun 21st, 2026

अनन्या राय प्रज्ञान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
होनहार एवं बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न अनन्या राय को भारत विकास परिषद द्वारा हापुड़ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रज्ञान प्रतिभा सम्मान से परिषद के राष्ट्रीय वित्त सचिव महेश गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना एवं श्रीमती मुक्ता अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। अनन्या राय ना केवल पढ़ाई में बल्कि सामाजिक कार्यो में भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रही है। अनन्या की इच्छा भविष्य में आई ए एस बनकर देश की सेवा करने की है। अनन्या गुरु देव अरविंद अंकुर जी द्वारा चलाए जा रहे न्याय स्थापना अभियान से भी काफी प्रभावित हैं और गुरु देव अरविंद अंकुर जी द्वारा रचित न्याय गीत उन्हें बहुत अच्छे लगते है।बेटी की इन उपलब्धियों पर परिवार को गर्व है। समाज के अनेक गणमान्य लोग पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों ने अनन्या को प्रज्ञान प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।